पंजीकृत राज्य संगठन • REG. STATE ORG
चार प्रमुख सामाजिक स्तंभ • 4 Core Pillars

उत्तर प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु हमारे प्रमुख अभियान

संवैधानिक विधिक साक्षरता से लेकर महिला सशक्तिकरण और रोजगार परामर्श तक—UPYA प्रदेश भर में युवाओं के अधिकारों को सशक्त बना रहा है।

Nari Shakti Samman 2025
वार्षिक राज्य आयोजन

नारी शक्ति सम्मान समारोह - 2025

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश की 100+ प्रेरक महिलाओं का राज्य स्तरीय सम्मान।

समारोह की पूरी रिपोर्ट एवं फोटो देखें →
स्तंभ 02: महिला सशक्तिकरण

नारी शक्ति सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मरक्षा अभियान

महिला सुरक्षा और स्वावलंबन हमारे संगठन का सर्वोच्च संकल्प है। UPYA की महिला विंग प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर कार्यरत है।

  • कैंपस सुरक्षा ऑडिट: कॉलेजों में महिला शौचालय, सीसीटीवी, और एंटी-रैगिंग / विशाखा गाइडलाइंस के अनुपालन का निरीक्षण।
  • मुफ्त आत्मरक्षा प्रशिक्षण: 'मिशन वीरांगना' के तहत छात्राओं को मार्शल आर्ट्स व आपातकालीन डिफेंस टेकनीक सिखाना।
  • नारी शक्ति सम्मान: समाज, विधिक सेवा, शिक्षा व खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों का प्रतिवर्ष सम्मान।
स्तंभ 03: रोजगार व कौशल

युवा कौशल विकास, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन एवं जॉब अलर्ट

ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के युवाओं को सही करियर दिशा और सरकारी नौकरियों (UPPSC, UPSSSC, RO/ARO, रेलवे, बैंकिंग) की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देना।

निःशुल्क अध्ययन सामग्री

आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के लिए बुक बैंक और टेस्ट सीरीज वितरण।

डिजिटल स्किल कार्यशालाएं

कोडिंग, डिजिटल लिटरेसी, कंटेंट राइटिंग और फ्रीलांसिंग के व्यावहारिक सेमिनार।

युवा कौशल मंच से जुड़ें

अपने जिले या कॉलेज में करियर सेमिनार आयोजित कराने के लिए हमारी राज्य समन्वयक समिति से संपर्क करें।

सेमिनार अनुरोध दर्ज करें